339 मैच और 0 शतक… एक नर्वस नाइंटीज बना श्राप, पूरे करियर शतकों को तरसा महान क्रिकेटर, 4000 रनों में सिमटा करियर

339 मैच और 0 शतक… एक नर्वस नाइंटीज बना श्राप, पूरे करियर शतकों को तरसा महान क्रिकेटर, 4000 रनों में सिमटा करियर


Unique Cricket Record: क्रिकेट जगत में महान क्रिकेटर्स की लिस्ट लंबी है. कई खिलाड़ियों ने विकेटों का अंबार तो किसी ने शतकों का अंबार लगाकर नाम कमाया. लेकिन हम आपको एक ऐसे महान क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरे करियर एक शतक के लिए तरसता रह गया और बिन सेंचुरी ही 4 हजार से ज्यादा रन ठोक डाले. ये वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम पूरे करियर में बिना शतकों के सबसे ज्यादा रन ठोकने का महारिकॉर्ड दर्ज है. 

बॉलिंग से फैलाई दहशत

बल्लेबाजी में भले ये दिग्गज खिलाड़ी शतकों के लिए तरसा लेकिन इस खिलाड़ी की फिरकी का खौफ दुनियाभर में देखने को मिलता था. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में इस खिलाड़ी का नाम चला. फिरकी को परखने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो जाते थे. ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि महानतम खिलाड़ी शेन वॉर्न थे, जिन्होंने अपने 339 इंटरनेशनल मैच के करियर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. 

Add Zee News as a Preferred Source


1001 विकेट्स

शेन वॉर्न इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे. उन्होंने 339 मैच में 1001 विकेट लेने का अविश्वसनीय आंकड़ा हासिल किया. नंबर-1 पर मुथैया मुरलीधरन थे, जिन्हें 1347 इंटरनेशनल विकेटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 495 मैच लग गए. शेन वॉर्न एक बेहतरीन बल्लेबाज भी थे और बल्ले की धमक से मैच को पलटने का माद्दा रखते थे. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 4172 रन ठोके, लेकिन शतक को तरसते रह गए. 

ये भी पढे़ं.. 119 रन… Asia Cup की रिकॉर्डधारी जोड़ी, एक का संन्यास तो दूसरा ड्रॉप, पार्टनरशिप का बनाया महारिकॉर्ड

एक नर्वस नाइंटीज ने दिया जख्म

साल 2001 जब शेन वॉर्न अपने करयिर के पहले शतक की दहलीज पर खड़े हुए थे. लेकिन डेनियल विटोरी ने उनके करियर पर बिना शतकों का दाग लगा दिया. डेनियल विटोरी ने शेन वॉर्न को 99 के स्कोर पर आउट किया. हालांकि, 4 हजार से ज्यादा रन बनाने के दौरान वॉर्न के बल्ले से 13 अर्धशतकीय पारियां निकली थीं. लेकिन बैटिंग में वह पूरे करियर शतक को तरसते रह गए. 99 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा और कभी इस आंकड़े को पार करने में कामयाब नहीं हुए. 



Source link