Last Updated:
Sanju Samson miss KCL Final: संजू सैमसन फाइनल खेलने का मौका चूक गए. उनकी टीम केरल प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है लेकिन संजू रविवार (7 सितंबर) को खेले जाने वाले खिताबी मैच में नहीं दिखाई देंगे. विकेटकीपर …और पढ़ें
केरल क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में कोल्लम ने एकतरफा अंदाज में त्रिशूर टाइटंस को 10 विकेट से हराया. टाइटंस की टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई थी और कोल्लम ने 10 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरा सेमीफाइनल टाइगर्स और कालीकट ग्लोबस्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच में कोच्चि टाइगर्स ने पहले बैटिंग की. कोच्चि की टीम संजू सैमसन के बिना ही उतरी थी. इस टूर्नामेंट में लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले सैमसन सेमीफाइनल से पहले ही टीम इंडिया के साथ एशिया कप के लिए दुबई रवाना हो गए थे. मगर टीम को उनकी कमी नहीं खली. निखिल थोट्टथ की 7 छक्कों वाली 64 रन की विस्फोटक पारी के दम पर टीम ने 186 रन बनाए. मुहम्मद आशिक ने भी 10 गेंदों पर 31 रन बनाए.
संजू ने 6 मैचों में बनाए 368 रन
187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कालीकट की टीम 171 रन पर ढेर हो गई. उसके लिए अखिल स्कारिया ने सिर्फ 37 गेंदों में 72 रन बनाए लेकिन ये टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे.कोच्चि ने 15 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली. बैटिंग में कमाल दिखाने वाले आशिक ने बॉलिंग में भी कमाल किया और सिर्फ 26 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. संजू अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 6 मैचों में 73 की औसत 368 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 186 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 30 छक्के और 24 चौके शामिल थे.
संजू की टीम सेमीफाइनल में भी उनके बगैर उतरी थी
कोच्चि की टीम संजू सैमसन के बिना ही फाइनल में भी उतरेगी. इस टीम ने सेमीफाइनल भी संजू के बिना जीता.फाइनल में टीम को संजू की कमी खलने वाली है. जो 4 सितंबर को दुबई के लिए रवाना हो गए थे. संजू ने अपनी मौजूदगी में खिताब जीतने का मौका गंवा दिया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें