Fish Farming Tips: बस इतनी जमीन में शुरू करें मछली पालन का काम, हर दिन होगी मोटी कमाई!

Fish Farming Tips: बस इतनी जमीन में शुरू करें मछली पालन का काम, हर दिन होगी मोटी कमाई!


Last Updated:

Fish Farming Business: अगर आपकी जमीन खाली पड़ी है और इसमें आप कोई फसल नहीं बोना चाहते हैं तो आप मछली पालन का काम शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके टिप्स.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. किसान खेती करने के साथ-साथ कुछ व्यवसाय करने का भी प्लान तैयार करते रहते हैं. अगर आप भी किसान हैं और आपके पास खेती है और आप खेती करने के साथ और भी कुछ व्यवसाय करना चाहते हैं तो मछली पालन का व्यवसाय सबसे बेस्ट है. इसके लिए केवल दो एकड़ खेत की आवश्यकता होती है और कोई अधिक लागत भी नहीं लगती है. और मछली पालन शुरू हो जाता है. जिससे आप रोजाना हजारों रुपए की कमाई भी कर सकते हैं. मछली पालन खेत में करने से दो मुनाफे होते हैं. जिससे मछलियां तो मिलती है दूसरा फसलों को पानी भी मिलते रहता है. जिस से फसले भी खराब नहीं होती आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार मछली पालन की जानकारी बताने जा रहे हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम जब एक्सपर्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी किसान हैं और आपके पास दो एकड़ खेती है और आप खेती से अधिक पैसे नहीं कमा पा रहा हैं तो आप आपके खेत में मछली पालन भी कर सकते हैं. आपको दो एकड़ खेती की आवश्यकता होती है जिसमें आसानी से आप मछली पालन कर हर साल लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. आपको दो एकड़ में मछली पालन का सेटअप डालने के लिए 8 से 10 लाख रुपए की लागत लगती है. अगर आप यह सेटअप डाल लेते हैं तो आप हर साल 30  से 40 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. मत्स्य विभाग के निरीक्षक शैलेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी योजना चलाई जाती है यदि आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप कार्यालय में आवेदन भी कर सकते हैं. जिस पर 25 से 30% की सब्सिडी प्राप्त होती है.

रोजाना बेचकर कमा सकते हैं हजारों रुपए 
अगर आप भी किसान है और आप आपके खेत में मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए जा रहे हैं तो आप बीज डालने के 4 महीने बाद मछली तैयार हो जाती है. जिससे वह रोजाना बिकती है और स्थानीय बाजार में भी इसकी सबसे अधिक डिमांड रहती है. इसलिए आप रोज भी बेच कर पैसे कमा सकते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

बस इतनी जमीन में शुरू करें मछली पालन का काम, हर दिन होगी मोटी कमाई!



Source link