Last Updated:
Joe Root 19th ODI century: जो रूट का ये शतक और उनका दिल छू ले वाला एक्शन क्रिकेट की दुनिया में हमेशा याद किया जाएगा. बच्चे का रिएक्शन तो देखने लायक था.
शतक के बाद जो रूट का गिफ्टनई दिल्ली: जो रूट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में कमाल की पारी खेली. साउथैम्पटन के रोज बाउल में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने 96 गेंद में 100 रन बनाते हुए अपने वनडे करियर का 19वां शतक ठोका. ये इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी 58वीं (वनडे+टेस्ट+टी-20) सेंचुरी थी.
मैदान पर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को थकाने के बाद पवेलियन लौटते हुए उन्होंने अपने जज्बात से भी दिल जीत लिया. रूट ने जैसे ही अपने रनों का आंकड़ा तीन अंकों तक पहुंचाया, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते वक्त एक नन्हें फैन को उन्होंने अपना बैटिंग ग्लव्स देकर चौंका दिया.