7 सितंबर की रात आकाश में एक विशेष खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। साल 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान पूर्णिमा का चंद्रमा लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा।
.
ग्रहण रात 8:58 पर शुरू होगा। यह रात 11:01 से 12:23 तक अपने चरम पर रहेगा। इस समय चंद्रमा की पूरी सतह पृथ्वी की छाया में ढकी रहेगी। कुल ग्रहण 3 घंटे 30 मिनट का होगा। इसमें से 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण की रचनात्मक तस्वीर।
ऐसे दिखता है ब्लड मून
ग्लोबल इनोवेशन फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर शैलेंद्र कसेरा ने बताया कि चंद्रग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं। पूर्ण ग्रहण के दौरान पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को मोड़कर लाल रंग की किरणें चंद्रमा तक पहुंचाता है। इसी कारण चंद्रमा लाल रंग का दिखता है और इसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।
सुरक्षा चश्मे या टेलीस्कोप से देखें
यह भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। आमतौर पर पूर्ण चंद्रग्रहण हर ढाई साल में एक बार लगता है। लेकिन इतने लंबे समय का ग्रहण बेहद खास है। विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रग्रहण को बिना किसी सुरक्षा चश्मे या टेलिस्कोप के सीधे देखा जा सकता है। एक घंटे से ज्यादा समय तक चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा।