Last Updated:
Ujjain Shipra River Car Accident: उज्जैन में शिप्रा नदी के पुल से एक कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी सवार थे. थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ है, जबकि दो अन्य की तलाश एनडीआरएफ कर रही …और पढ़ें
शिप्रा नदी में समा गई पुलिस की गाड़ीएनडीआरएफ की टीम पिछले छह घंटों से लगातार कार और उसमें सवार पुलिसकर्मियों की तलाश में जुटी हुई है. शिप्रा नदी की तेज धारा और गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं. रात के अंधेरे और नदी के बहाव ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और जटिल बना दिया है. इसके बावजूद, एनडीआरएफ की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कार का कोई सुराग नहीं मिला है. लंबे प्रयासों के बाद थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिल गया. बाकी दो पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार को अभी तक नहीं ढूंढा जा सका है.
इस घटना ने पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.एनडीआरएफ की टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं, और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उज्जैनवासियों की नजरें अब बचाव कार्य पर टिकी हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें