मंदिरों में पूजा-आरती के बदले गए समय।
निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा स्थित रामराजा मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन ने आज की समय-सारणी में बदलाव किया है। शाम 7 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। श्रद्धालुओं को मात्र 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वे आरती और द
.
सवा 7 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर अगले दिन सोमवार को सुबह 8 बजे फिर से खुलेगा। सामान्य दिनों में मंदिर रात 10:30 बजे तक खुला रहता है।
रात 9:58 बजे से शुरू होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू होगा। यह 8 सितंबर की रात 1:26 बजे समाप्त होगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में पूजा-अर्चना वर्जित मानी जाती है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे ग्रहण के समय घर पर ही मंत्र जाप और प्रभु का स्मरण करें।