तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत: खंडवा में चार बहनें कपड़े धोने गई थीं, एक घंटे सर्चिंग के बाद शव मिले – Khandwa News

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत:  खंडवा में चार बहनें कपड़े धोने गई थीं, एक घंटे सर्चिंग के बाद शव मिले – Khandwa News



खंडवा में रविवार को तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों के शव मिल गए हैं, जिन्हें पुलिस की मौजूदगी में बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि चार बहनें है, जो जंगल में बने तालाब पर कपड़े धोने गई थीं, इनमें से दो बड़ी बहनें डूब गईं।

.

घटना के बाद दो मासूम बहनों ने घर जाकर बताया। तब परिजन पहुंचे और तालाब में सर्चिंग की। घटना जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में शाम 4 बजे की बताई जा रही है।

एक घंटे की सर्चिंग के बाद शव मिले भकराड़ा के जनपद सदस्य बृजेंद्रसिंह पंवार के मुताबिक, दोनों बहनें आदिवासी भिलाला समाज की हैं। उनके घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में वन विभाग का तालाब बना हुआ है। जहां वो अक्सर कपड़े धोने जाती थी। रविवार को भी चार बहनें कपड़े धोने गई थीं। इनमें दो बहनें डूब गईं।

ग्रामीणों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर शाम 5 बजे दोनों के शव बरामद कर लिए गए। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जावर अस्पताल भेजा गया है।

8 और 12 साल उम्र की थीं दोनों बहनें शिवानी (8) और सपना (12) दोनों सगी बहने थीं। दोपहर 2 बजे इनके साथ 3 और 4 साल की दो छोटी बहनें भी तालाब पर गई थी। इन बहनों के अलावा वहां और कोई मौजूद नहीं था। प्रारंभिक तौर पर डूबने से मौत की जानकारी हैं। मृत बहनों के पिता सुनिल मजदूरी करते हैं। फिलहाल, जावर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link