तुलसी सरोवर में रात 2 बजे तक चला विसर्जन: अशोकनगर में क्रेन से उतारी गईं बड़ी मूर्तियां; नाचते-गाते पहुंचे लोग – Ashoknagar News

तुलसी सरोवर में रात 2 बजे तक चला विसर्जन:  अशोकनगर में क्रेन से उतारी गईं बड़ी मूर्तियां; नाचते-गाते पहुंचे लोग – Ashoknagar News



रथ, ऑटो और बाइक से मूर्तियां लाई गईं।

अशोकनगर में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तुलसी सरोवर की छरार में बने विशेष विसर्जन कुंड में रात 2 बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। दिन में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बड़ी मूर्तियों को क्रेन की मदद से

.

रथ, ऑटो और बाइक से मूर्तियां लाई गईं रात होते ही बप्पा की विदाई यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। कुछ मूर्तियां ट्रैक्टर पर थीं। कुछ को रथ, ऑटो और बाइक से लाया गया।

विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर पालिका की टीम और पुलिस बल तैनात रहा। कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। छोटे बच्चों को पानी में जाने से रोका गया।

विदाई के समय भक्तों ने एक स्वर में कहा – अगले बरस तू जल्दी आना बप्पा। आधी रात तक पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना रहा।



Source link