देवास की 94 वर्षीय रेशमबाई का निधन: 90 साल की उम्र में सीखी थी कार चलाना, खुद मंदिर और बाजार ड्राइव कर जाती थीं – Dewas News

देवास की 94 वर्षीय रेशमबाई का निधन:  90 साल की उम्र में सीखी थी कार चलाना, खुद मंदिर और बाजार ड्राइव कर जाती थीं – Dewas News


देवास जिले की बिलावली निवासी रेशमबाई तंवर का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रेशमबाई अपनी अनोखी जीवन शैली के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में कार चलाना सीखा था।

.

रेशमबाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे देवास हाईवे पर कार चलाती नजर आई थीं। उनकी इस अद्भुत क्षमता की तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सराहना की थी।

उनके पोते डॉक्टर रितेश तंवर ने बताया कि दादी खुद कार चलाकर मंदिर जाती थीं। साथ ही सब्जी खरीदने भी जाती थीं। उनके शौक को देखते हुए ही परिवार ने उन्हें कार चलाना सिखाया था।

रेशमबाई 30 सदस्यों के परिवार के साथ बिलावली में रहती थीं। शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।



Source link