नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान युवक नर्मदा में डूबा: 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजन घाट पर मौजूद – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान युवक नर्मदा में डूबा:  24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजन घाट पर मौजूद – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले में करेली निवासी मोहित छीपा (25) शनिवार रात नर्मदा नदी के सतधारा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब गया। घटना को 24 घंटे होने को है लेकिन मोहित का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

.

मोहित विसर्जन में सहयोग करने के लिए नदी में उतरा था। सतधारा घाट पर चिकनी मिट्टी के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। घटना के समय मंडल के अन्य सदस्य भी घाट पर मौजूद थे।

हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन 24 घंटे बाद भी मोहित का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

युवक को खोजने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मोहित के पिता बबलू छीपा और परिजन सतधारा घाट पर मौजूद हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन और बचाव टीमें लगातार खोज अभियान चला रही हैं। क्षेत्रीय प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और सहयोग की अपील की है।



Source link