बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, बदमाश ने कर दिया हमला

बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, बदमाश ने कर दिया हमला


Last Updated:

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ी वारदात हुई. बेटे का झगड़ सुलझाने आए पिता पर ही बदमाश ने हमला कर दिया. घटना में पिता की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, बदमाश ने कर दिया हमलापुलिस कर रही मामले की जांच.
उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बड़ी वारदात हुई. बेटे से विवाद कर रहे युवक को समझाना पिता को भारी पड़ गया. बदमाश ने चाकू से वार कर अधेड़ की हत्या कर दी. घटना शनिवार रात मिर्ची नाला इलाके की है. जानकारी के मुताबिक अवंतिपुरा इलाके के रहने वाले जयेश मालवीय का झगड़ा इलाके के ही सिद्धार्थ नाम के युवक से हुआ था. बेटे का झगड़ा सुनकर पिता सुनील मालवीय उसे समझाने पहुंचे, लेकिन आरोपी सिद्धार्थ भड़क गया और सुनील पर चाकू से हमला कर दिया.

चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल सुनील को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हमले में पैर की नस कट गई थी, जिससे ज्यादा खून बहने पर मौत हो गई.

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मृतक सुनील मालवीय आचार–पापड़ का व्यवसाय करते थे. वारदात के बाद अस्पताल में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिवारजन आरोपी और उसके घरवालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे. हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को संभाला.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बेटे का हो रहा था झगड़ा, समझाने आए पिता, बदमाश ने कर दिया हमला



Source link