सारणी पुलिस ने कोल कर्मी से 7 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वेल्फेयर बिल्डिंग एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने पैसा डबल करने का झांसा देकर यह वारदात की।
.
पीड़ित महेंद्र प्रसाद (65) ने 5 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कंपनी के मुख्य मैनेजर अनिल, ब्रांच मैनेजर सुनील और एजेंट अरविंद उर्फ शिवकेश्वर ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 7 लाख रुपए निवेश करवा लिए।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में शिवकेश्वर उर्फ अरविंद प्रसाद (66) और सुनील कुमार (42) शामिल हैं। कंपनी के मुख्य मैनेजर अनिल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दोनों आरोपियों को 6 सितंबर को बैतूल न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आने की अपील की है। अगर किसी के साथ इस कंपनी ने ऐसी धोखाधड़ी की है, तो वह सारणी थाने में संपर्क कर सकता है।