Last Updated:
Bhopal News: निलेश ने वायरल अप्पू डोसा के बारे में बताते हुए कहा कि इसे एक फैमिली पाक के रूप में बनाया गया है. तीन से चार लोग पेट भरकर इस डोसा को खा सकते हैं. इस प्लेट में तीन फीट से भी ज्यादा लंबा डोसा दिया जा…और पढ़ें
लोकल 18 की टीम भोपाल के न्यू मार्केट स्थित ब्रांच पर पहुंची. यहां लोकल 18 से बात करते हुए निलेश महतो ने बताया कि इस दुकान की शुरुआत साल 2022 से हुई. तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले की रहने वालीं मीनू के नाम पर यह दुकान संचालित होती है. पहले दुकान भोपाल के मिनाल रेजिडेंसी स्थित गेट नंबर एक पर शुरू हुई. इसके बाद एमपी नगर और न्यू मार्केट में भी इस दुकान की ब्रांच का संचालन शुरू हुआ.
निलेश ने वायरल अप्पू डोसा के बारे में बताया कि इसे एक फैमिली पाक के रूप में बनाया गया है. इससे तीन से चार लोगों का पेट भर सकता है. इसमें तीन फीट से भी ज्यादा लंबा डोसा दिया जाता है. साथ ही सांभर, दो तरह की चटनी और डोसा में भरा जाने वाला आलू का मसाला अलग से मिलता है. लोगों को यह डोसा खूब पसंद आ रहा है, जिसके लिए लोग पूछ-पूछकर यहां पहुंच रहे हैं.
कई सारे विकल्प मौजूद
निलेश बताते हैं कि यहां डोसे के अलावा साउथ इंडियन में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं. इसमें आपको प्लेन डोसा, मसाला डोसा और मैसूर डोसा का स्वाद मिल जाएगा. मैसूर डोसा में आपको तीखे मसाले का स्वाद मिल जाता है. साथ ही यहां दक्षिण भारत का पारंपरिक मसाले डोसे का स्वाद चखने को मिल जाता है, जिसे घर में मसाले को पीसकर बनाया जाता है. आटा को हाथ से पीसा जाता है. हमारे यहां बाहर से किसी तरह के सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
लोगों को खूब भा रहा स्वाद
यदि भोपाल की जनता की बात की जाए, तो यहां लोगों को इस तीन फीट से भी ज्यादा लंबे डोसे का स्वाद खूब पसंद आ रहा है. इसके अतिरिक्त यहां कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिसमें डोसा के अलावा इडली, उत्तपम और रागी डोसा शामिल है.