भोपाल का जवाहर चौक स्थित जैन मंदिर परिसर भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। सकल जैन समाज के स्नेह सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे एकजुट हुए। सम्मेलन का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप
.
कार्यक्रम में समाजजनों ने सामूहिक क्षमावाणी करते हुए एक-दूसरे से हाथ जोड़कर और गले मिलकर जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगी। बड़े-बुजुर्गों के चरणस्पर्श और युवाओं के आत्मीय आलिंगन ने समाज में एकता और समरसता का संदेश दिया। इस दौरान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
तीन साल में भव्य पंचकल्याणक प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि रानी कमलापति क्षेत्र में आचार्य श्री का सपना, एक भव्य जिनालय, समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता से तीन साल में तैयार होगा। इसका पंचकल्याणक आचार्य समय सागर जी के सानिध्य में सम्पन्न किया जाएगा। पूरे समाज ने करतल ध्वनि से इस संकल्प का अनुमोदन किया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जैन समाज के लोग।
सोशल मीडिया पर नकारात्मकता रोकने की मांग वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्रयोग समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ने के लिए किया जा रहा है। सम्मेलन से संदेश दिया गया कि इसका उपयोग समाज की सकारात्मक दिशा और दशा के लिए होना चाहिए। द्वेषपूर्ण भाषा और एक-दूसरे को नीचा दिखाने वाली प्रवृत्ति पर अविलंब रोक लगाने की आवश्यकता जताई गई।
क्षमा और अहिंसा से विश्व शांति की राह मुख्य वक्ताओं ने कहा कि जैन धर्म का मूल तत्व क्षमा और अहिंसा है। क्षमा कोई एक दिन का अवसर नहीं, बल्कि हर पल जीवन में जीने का मंत्र है।
उन्होंने कहा, “ऐसा समय आना चाहिए जब समाचारों में बम ब्लास्ट, आतंकवाद और युद्ध की खबरें न हों। प्रभु से यही प्रार्थना है कि कोई भी प्राणी भूखा न सोए और सभी स्वस्थ जीवन जिएं।” समाज ने णमोकार महामंत्र के पाठ के साथ विश्व शांति और सर्वमंगल की प्रार्थना की।
समाज की एकजुटता पर जोर सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और एकता के संकल्प पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर दिगंबर पंचायत चुनाव के लिए पंकज जैन सुपारी को सर्वसम्मति से प्रत्याशी बनाया गया।
गणमान्य हुए शामिल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से न्यायाधीश विमला जैन, पूर्व एडीजी पवन जैन, आईएएस सुरेश जैन, मध्यप्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विजय चौधरी, एसडीएम आदित्य जैन, समाज के प्रमुख मनोज प्रधान, रविंद्र जैन, अखिलेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन विमल भंडारी और पंकज प्रधान ने किया।