भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने रविवार रात सोशल मीडिया पर 19 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी मे
.
तीनों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक महामंत्री बनाए गए हैं। पूर्व बिछिया विधायक पंडित सिंह धुर्वे, निवास मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष रजक और नैनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्रोल को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद पर जयदत्त झा, राजेश कस्तूर चंद्र जैन, मंजू कछवाहा, प्रिया धुर्वे, महेंद्र पटेल, शैलेष मिश्रा, महेंद्र राठौड़ और रामप्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है।
इन्हें मंत्री की जिम्मेदारी मिली
मंत्री पद पर देवेंद्र झा, कृष्णा पंजवानी, जोरावर सिंह, श्रद्धा उइके करवेति, शशिकांत श्रीवास्तव, कौशल्या मरावी और रक्षा अग्रवाल को चुना गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व अखिल सिहारे को सौंपा गया है।
इन पदों की नियुक्तियां होनी हैं
मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल प्रभारी के पदों पर अभी नियुक्तियां शेष हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संघटन प्रभारी की सहमति से नाम तय किए गए हैं। शेष पदों के लिए सूची जल्द जारी की जाएगी।