विदिशा में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी: युवक पर हमला, भीड़ ने किया हंगामा; पुलिस ने बल प्रयोग कर काबू पाया – Vidisha News

विदिशा में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी:  युवक पर हमला, भीड़ ने किया हंगामा; पुलिस ने बल प्रयोग कर काबू पाया – Vidisha News


विदिशा में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना से तनाव फैल गया। शनिवार-रविवार की रात 2:30 बजे सिटी सेंटर के पास हेमंत राजपूत पर बदमाश रोहित ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उसके साथी माधवगंज चौराहे पर श्री हिंदू उत्सव समिति के मंच तक ले गए। घ

.

माहौल बिगड़ने के कारण झांकियों का संचालन रोकना पड़ा। माधवगंज चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। मंच पर मौजूद लोगों को भी हंगामे के बीच वहां से निकलना पड़ा।

पुलिस ने पहले भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों के न मानने पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद मंच और चौराहे का इलाका खाली हो गया। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हुई और झांकियों का संचालन फिर शुरू हुआ।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के अनुसार, आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Source link