30 घंटे बाद मिला युवक का शव: गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हुए डूबे थे दो भाई; एक के बचाने दूसरा भी कूद गया था – Chhatarpur (MP) News

30 घंटे बाद मिला युवक का शव:  गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हुए डूबे थे दो भाई; एक के बचाने दूसरा भी कूद गया था – Chhatarpur (MP) News



झांसी के लहचूरा बांध में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम सिजारी के दो भाई सेवक रैकवार (20) और दीपू रैकवार (18) विसर्जन के बाद नहाने उतरे। गहरे पानी में डूबने लगे तो दीपू ने भाई को बचाने का प्रयास किया।

.

तेज बहाव में दोनों बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सेवक को बचा लिया लेकिन दीपू पानी की तेज धार में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। 30 घंटे की मशक्कत के बाद दीपू की लाश बांध से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिली।

बारिश के कारण लहचूरा बांध लबालब भरा था। प्रशासन ने चार फाटक खोलकर धसान नदी में 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। इस कारण नदी में तेज बहाव था। मृतक के मित्र राजपाल ने बताया कि उन्होंने दीपू को नहाने से मना किया था।

एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस ने युवकों को पानी में जाने से रोका था। लेकिन वे नहीं माने। घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।



Source link