Last Updated:
Sagar Weather Update Today: सागर में बीते 5 दिन से हो रही बारिश से शनिवार को राहत मिली है, लेकिन रविवार की सुबह बूंदाबांदी फिर शुरू हो गई. मौसम विभाग की मानें तो पितृपक्ष में सागर में धुआंधार बारिश के आसार हैं. जानें सब…
शनिवार को जिले भर में केवल आधा इंच औसत बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक केसली में और सबसे कम शहर में हुई इसके अलावा जैसीनगर खुरई रहली गढ़ाकोटा में हल्की रिमझिम बारिश दर्ज की गई है.

हालांकि, दोपहर तक ही शनिवार को बारिश हुई थी, इसके बाद आसमान साफ हो गया. फिर शाम तक धूप छाव का सिलसिला बना रहा लेकिन रविवार सुबह से फिर मौसम बदला हुआ है.

अधिकांश लोगों ने बप्पा को सुहावने और साफ मौसम में विदाई दी है. घाटों पर भक्तों की भीड़ लगी रही. सागर के लहराना का चकरा घाट राजघाट चितौरा में गणेश विसर्जन किया गया.

इधर, 5 दिन हुई बारिश के बाद किसानों ने सितंबर के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियों की खेती के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें वह खेतों की जुताई कर समतल कर रहे हैं.

सागर-899.1 मिमी जैसीनगर-1108.3 मिमी राहतगढ़- 1222.4 मिमी बीना-922.2 मिमी खुरई- 1244.7 मिमी मालथौन-951.3 मिमी बंडा-908 मिमी शाहगढ़-848 .8 मिमी गढ़ाकोटा- 910.6 मिमी रहली-963.3 मिमी देवरी-1410.7 मिमी केसली- 1366.1 मिमी हुई.

सागर में अब तक 43 इंच बारिश हो चुकी है. औसत बारिश का लगभग 90% कोटा पूरा हो गया है. अब केवल 135 mm बारिश की जरूरत है. उम्मीद है कि इस सीजन का कोटा पितृ पक्ष में पूरा हो जाएगा.

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में पिछले सीजन 12 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जबकि पिछले 10 साल में औसत बारिश 8 इंच के आसपास रही है. इसलिए आज से अभी सितंबर महीने के 6 दिनों में केवल डेढ़ इंच बारिश हुई है. अगर औसत बारिश भी इस महीने में होती है तो कोटा पूरा हो जाएगा.

हालांकि, रविवार सुबह से ही काले घने बादल आसमान में छाए हुए हैं और आज दिन में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन कल से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी.