Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चार स्पेशलिस्ट स्पिनर को मैदान में उतारा था. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा टीम की तरफ से खेलते नजर आए थे. इस बार उनके पास केवल पहले तीन ही उपलब्ध हैं, क्योंकि जडेजा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20आई से संन्यास ले लिया है. भारत ने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था और टीम के गेंदबाजी कोच ने बताया कि ये सितंबर महीना है दुबई की पिचें अधिक हरी और ताजा हैं.
मोर्केल ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें विकेट को देखना होगा. मुझे लगता है कि जब चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, उस समय यहां की सरफेस पर बहुत क्रिकेट खेला गया था. वे थोड़ी ज्यादा यूज हो चुकी थी. आज रात हम सतह पर पहली नजर डालेंगे और मुझे विश्वास है कि स्क्वायर पर काफी घास की कवरिंग है. इसलिए हमें पहले गेम में जाने के लिए सोचन का मौका मिलेगा कि किस तरह से जाना बेहतर होगा. फिलहाल की योजना के अनुसार हम सभी चीजों पर काम कर रहे हैं और मैच के दिन कोई फैसला लेंगे.”
जैसा कि मैंने कहा उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे ओवर फेंके हैं. वह जानते हैं कि टी20, व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए खुद को कैसे तैयार करना है. और जैसा कि मैंने कहा, हम केवल वही कंट्रोल कर सकते हैं जो हम अब कर सकते हैं. वह है जब हम अब ट्रेनिंग करते हैं और जब हमारे सेशन होते हैं.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें