रायसेन के बेगमगंज मानपुर गांव में एक युवक चोरी से खेत पर ककड़ी भुट्टे लेने गया था। इसी दौरान उसकी करंट लगने से मौत हो गई। किसान सरजू अहिरवार ने अपने खेत में ककड़ी-भुट्टे की फसल को जानवरों से बचाने के लिए फेंसिंग में करंट प्रवाहित कर रखा था।
.
गोविंद जाटव(25) 4 सितंबर को रात में चोरी से ककड़ी-भुट्टे तोड़ने खेत में गया था। वहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। खेत मालिक सरजू और उसके बेटे लक्ष्मण ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पड़ोसी लाल साहब पटेल के खेत के कुएं में रस्सी से पत्थर बांधकर फेंक दिया।
ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी ली जब गोविंद दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो उसके भाई श्यामलाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 6 सितंबर को परिजनों ने सरजू के खेत से लाल साहब के खेत तक कीचड़ में पैरों के निशान देखे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी ली और 20 फीट गहरे पानी से शव बरामद किया।
दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 50 वर्षीय किसान सरजू अहिरवार और उसके 20 वर्षीय बेटे लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।