जिले की 30 सहकारी समितियों में पहुंचा यूरिया: हरदा में कल उर्वरक खरीद सकते हैं किसान, 14 समितियों में 22 टन और 16 में 25 टन का भंडारण – Harda News

जिले की 30 सहकारी समितियों में पहुंचा यूरिया:  हरदा में कल उर्वरक खरीद सकते हैं किसान, 14 समितियों में 22 टन और 16 में 25 टन का भंडारण – Harda News


हरदा जिले में किसानों को वर्ष 2025-26 में सुगमता से यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के अनुसार, जिले की 30 सेवा सहकारी समितियों में यूरिया का भंडारण किया गया है।

.

14 सहकारी समितियों में 22 टन यूरिया भंडारित किया गया है। इनमें हंडिया, पीपलघटा, मोहनपुर, धनगांव, तजपुरा, पोखरनी, गोंदागाँवखुर्द, राजाबरारी, रहटगांव, रवांग, चौकड़ी, रहटाकलां, दीपगाँवकला, पिपल्यामकडाई, सिराली और सोमगाँवकलां शामिल हैं।

16 समितियों में 25 टन यूरिया रखा गया है। इनमें बाजनिया, छिदगांवमेल, करताना, मनियाखेडी, रुंदलाय, बालागाँव, भुवनखेडी, मसनगाँव, पलासनेर, रूपीपरेटिया, बेड़ियाकला, धनवाडा, ख़मलाय और टेमलाबाड़ी शामिल हैं।

किसान अपनी संबंधित पैक्स समिति से नियमानुसार यूरिया खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें समिति का नियमित सदस्य होना आवश्यक है।



Source link