पेंच टाइगर रिजर्व के पास बाघ ने किया हमला: छिंदवाड़ा में खेत में काम कर रहे युवक पर बोला धावा, गंभीर रूप से घायल हुआ – Chhindwara News

पेंच टाइगर रिजर्व के पास बाघ ने किया हमला:  छिंदवाड़ा में खेत में काम कर रहे युवक पर बोला धावा, गंभीर रूप से घायल हुआ – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंच टाइगर रिजर्व से सटे गुमतरा गांव में रविवार को बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया। घटना में युवक संजू इवनाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसक

.

गांव के निवासी दिलीप उइके ने बताया कि गुमतरा निवासी संजू इवनाती रविवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। उसके साथ उसके चाचा का बेटा मुकेश भी मौजूद था। तभी अचानक बाघ खेत में आ गया और संजू पर हमला कर दिया। दोनों युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए बाघ का मुकाबला किया, लेकिन संजू के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया घटना के बाद संजू को तुरंत उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

ग्रामीणों में भय का माहौल गुमतरा गांव पेंच नेशनल पार्क से सटा हुआ है, जिससे क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बाघ सहित अन्य वन्य जीवों की उपस्थिति से उन्हें डर बना रहता है। वे वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग कर रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, घायल युवक के इलाज में सहयोग दिया जा रहा है।



Source link