बड़वानी जिला मुख्यालय में आशाग्राम रोड पर स्थित निजी लैब और क्लिनिक के सामने अव्यवस्थित पार्किंग के विरोध में एक व्यक्ति ने अनोखा प्रदर्शन किया। उसने सड़क पर लेटकर विरोध जताया।
.
आशाग्राम रोड पर यह समस्या लगातार बनी हुई है। निजी लैब और क्लिनिक में आने वाले मरीजों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होता है। संकरी सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने प्रदर्शनकारी को समझाने का प्रयास किया। कुछ ने अपनी देरी का हवाला दिया, तो कुछ ने मरीजों की मजबूरी बताई। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जगह से नहीं हटा। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।
नगर पालिका और यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इस मार्ग पर पार्किंग की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।
तस्वीरें देखिए…

