बुरहानपुर में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव: 3 लोग घायल, 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया; पूरे गांव में पुलिस बल तैनात – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव:  3 लोग घायल, 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया; पूरे गांव में पुलिस बल तैनात – Burhanpur (MP) News


पुलिस ने रात में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में रविवार रात करीब 8.30 बजे हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पथराव की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रात में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

.

घटना ग्राम बिरोदा के पांडाल के सामने हुई। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें प्रकाश हरिभाउ लश्करे और विजय महाजन को सिर में चोटें आईं। घायल लोगों का जिला अस्पताल में एमएलसी कराया गया।

एसपी बुरहानपुर आशुतोष बागरी ने बताया कि पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटना के बाद रात में ही पुलिस ने पूरे गांव में गश्ती की।

चंद्रग्रहण के कारण विसर्जन सोमवार को होना था

ग्राम बिरोदा में लालबाग थाना क्षेत्र में पहले सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था। चंद्रग्रहण के कारण एक प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को होना था। इसी बीच हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर पथराव हुआ।

पुलिस ने रात में ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटनास्थल से सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया गया है। एसपी ने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

एसपी ने बताया कि पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया

घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सीएसपी गौरव पाटील, लालबाग थाना टीआई सहित पुलिस ने रातभर गश्त की। ड्रोन निगरानी भी की गई।

रात में कई जनप्रतिनिधि लालबाग थाने पहुंचे। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने अफसरों से कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

एसपी बागरी ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मकान या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

पथराव में प्रकाश हरिभाउ लश्करे और विजय महाजन को सिर में चोटें आईं।

पथराव में प्रकाश हरिभाउ लश्करे और विजय महाजन को सिर में चोटें आईं।



Source link