भारत-पाकिस्तान मैच में कौन होगा रेफरी, टूर्नामेंट के लिए हुआ पैनल का हुआ ऐलान

भारत-पाकिस्तान मैच में कौन होगा रेफरी, टूर्नामेंट के लिए हुआ पैनल का हुआ ऐलान


Last Updated:

अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट मंगलवार से शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में अधिकारियों के पैनल का नेतृत्व करेंगे. एशियाई क्रिकेट परिषद) ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच …और पढ़ें

एशिया कप 2025 के लिए रेफरी और अंपायर के पैनल का ऐलान, दो भारतीय नाम
नई दिल्ली. आसमान में उम्मीदों का रंग बिखरने जा रहा है जब एशिया कप 2025 अपनी ताज़गी और रोमांच के साथ दस्तक दे रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में न्याय की डुगडुगी बजाएंगे अनुभवी मैच रैफरी वेस्टइंडीज के  रिची रिचर्डसन और जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रॉफ्ट जो अपनी कुशल निगरानी और अपार अनुभव के साथ मैदान में निष्पक्षता का बैनर लहराएंगे.

अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट मंगलवार से शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में अधिकारियों के पैनल का नेतृत्व करेंगे. एशियाई क्रिकेट परिषद) ने सोमवार को टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के लिए मैच अधिकारियों की नियुक्ति की पुष्टि की.अंपायरों के पैनल में भारत के वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित के अलावा श्रीलंका के रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे भी शामिल हैं.

भारत -पाकिस्तान मैच की जिम्मेदारी 

एंडी पाइक्रॉफ्ट 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे. पल्लियागुरुगे और रहमान इस मैच में मैदानी अंपायर होंगे. ग्रुप चरण के लिए नामित अन्य अंपायरों में अफगानिस्तान के अहमद पाकतीन और इजातुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी तथा बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान शामिल हैं. एशिया कप को आयोजित करवाने का अधिकार एशियन क्रिकेट काउंसिल के पास है.  इस बार मेजबानी भारत को मिली थी  लेकिन इसे भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद इसे न्यूट्रल वेन्यू (यूएई) पर करवाया जा रहा है.  एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें हिस्सा लेंगी.

पहले एशिया कप का इतिहाल 

एशिया कप का पहला एडिशन 1984 में खेला गया था. तब इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका तीन ही टीमों ने हिस्सा लिया था और टूर्नामेंट राउंड रॉबिन की तरह हुआ था, जिसमें हर टीम ने दो-दो मुकाबले खेले.  इस तरह से टूर्नामेंट में कुल तीन ही मैच खेले गए और फाइनल नहीं हुआ था. भारतीय टीम ने जीते थे दो मुकाबले. एशिया कप 1984 में पहला मुकाबला दुलीप मेंडिस की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम और जहीर अब्बास की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के बीच हुआ. इसमें श्रीलंका ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद सुनील गावस्कर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से जीता था.  इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 54 रनों से जीत दर्ज की थी और भारतीय टीम बनी थी विजेता.

homecricket

भारत-पाकिस्तान मैच में कौन होगा रेफरी, टूर्नामेंट के लिए हुआ पैनल का हुआ ऐलान



Source link