मंडला में उदय चौक के राजा की विसर्जन यात्रा निकली: पुष्पा फेम अल्लु अर्जुन के हमशक्ल निशांत कुमार रहे मौजूद – Mandla News

मंडला में उदय चौक के राजा की विसर्जन यात्रा निकली:  पुष्पा फेम अल्लु अर्जुन के हमशक्ल निशांत कुमार रहे मौजूद – Mandla News


मंडला में गणेशोत्सव का समापन उदय चौक के राजा की विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में दिल्ली से आए निशांत कुमार विशेष आकर्षण रहे। निशांत की खास बात यह है कि वे फिल्म पुष्पा के कलाकार अल्लु अर्जुन से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं।

.

शोभायात्रा उदय चौक से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में डांसर और ऑर्केस्ट्रा की टीम ने भाग लिया। ढोल-धमाल के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे

इस साल उदय चौक के राजा की स्थापना का 17वां वर्ष था। पूरे गणेशोत्सव के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दूर-दूर से लोग दर्शन और पूजन के लिए आए।

अल्लु अर्जुन जैसे लगने वाले निशांत कुमार भी जुलूस में मौजूद रहे।

गणेशोत्सव समिति ने पंडाल को आकर्षक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उदय चौक के राजा का गणेशोत्सव मंडला नगर के साथ पूरे जिले में चर्चा का विषय बना।



Source link