छिंदवाड़ा शहर से सटे ग्राम पंचायत मेघासिवनी में गणेश उत्सव के दौरान उस समय बवाल मच गया। जब आयोजन स्थल पर युवाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ा और लात-घूसे चलने लगे। कुर्सियां भी उछाली गईं। घटना का वीडियो अब सामने आया
.
धरम टेकड़ी थाना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम के सरपंच ने ग्राम निवासी राहुल यादव (27) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि वीडियो दो दिन पहले का है वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
अभी तक केवल एक आरोपी की पुष्टि हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव में इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पुलिस लगातार घटनास्थल से जुड़े अन्य युवाओं की पहचान कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।