रतलाम में बारिश के बाद सोमवार से खुला मौसम: 7 दिन में गिरा 10 इंच पानी, सैलाना में सबसे ज्यादा; मंत्री बोले- व्यवस्था दुरस्त करें – Ratlam News

रतलाम में बारिश के बाद सोमवार से खुला मौसम:  7 दिन में गिरा 10 इंच पानी, सैलाना में सबसे ज्यादा; मंत्री बोले- व्यवस्था दुरस्त करें – Ratlam News


रतलाम में लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह से मौसम साफ और धूप निकली। आसमान खुलने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। सितंबर के पहले सात दिनों में जिले में करीब 10 इंच बारिश दर्ज की गई। इस सीजन अब तक शहर में कुल 49.33 इंच पानी गिर चुका है।

.

रतलाम जिले में 1 जून से 8 सितंबर सुबह 8 बजे तक 47.16 इंच बारिश हुई है। यह सामान्य औसत 36.1 इंच से 11.06 इंच अधिक है। गत वर्ष इसी समय तक जिले में 35.82 इंच बारिश दर्ज हुई थी।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार सितंबर माह में बारिश के सिस्टम सक्रिय रहेंगे। इस वजह से जिले में आगे भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

रतलाम में सुबह से धूप निकलने और मौसम खुला होने पर पर लोगों ने राहत की सांस ली।

पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश

  • सैलाना: 27 मिमी
  • रावटी: 18 मिमी
  • बाजना: 14 मिमी
  • जावरा: 11 मिमी
  • पिपलौदा: 10 मिमी
  • रतलाम शहर: 4 मिमी
  • ताल: 4 मिमी
  • आलोट: 2 मिमी

लगातार बारिश से जिले के नदी, तालाब और कुएं लबालब हो गए हैं। अब तक कुल 1198 मिमी बारिश हुई है। गत वर्ष इसी समय तक यह आंकड़ा 910.13 मिमी था। जिले की औसत बारिश 918.3 मिमी है।

मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल व निगम कमिश्नर अनिल भाना को शहर में व्यवस्ता दुरस्त करने को कहा।

मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल व निगम कमिश्नर अनिल भाना को शहर में व्यवस्ता दुरस्त करने को कहा।

शहर में जलजमाव पर मंत्री और निगम की बैठक

बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया।

मंत्री काश्यप ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हुई है, वहां तत्काल सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसे हालात न बनें इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।

रतलाम में अब तक बारिश का इंच में आंकड़ा

विकासखंड इस वर्ष गत वर्ष
सैलाना 72.24 40.35
रावटी 61.92 39.60
पिपलौदा 53.89 22.91
रतलाम 49.84 35.00
जावरा 49.33 35.98
बाजना 38.07 45.51
आलोट 29.96 36.06
ताल 22.04 31.22

(1 जून 25 से लेकर 8 सिंतबर की सुबह 8 बजे तक बारिश का आंकड़ा)



Source link