श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम: नोनपुरा घाटी से यात्रियों ने मिलकर हटाया; ग्रामीणों ने की छंटाई की मांग की – Sheopur News

श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर गिरा पेड़, दो घंटे जाम:  नोनपुरा घाटी से यात्रियों ने मिलकर हटाया; ग्रामीणों ने की छंटाई की मांग की – Sheopur News


पेड़ गिरने से श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर फंसे वाहन।

श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर सोमवार तड़के सुबह नोनपुरा घाटी में एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही दोनों ओर से आ रहे वाहन फंस गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुबह-सुबह सफर पर निकले यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना कर

.

चारपहिया और दोपहिया वाहन 2 घंटे तक जाम में फंसे

इंदौर से लौट रहे एक यात्री ने बताया कि सुबह लगभग पांच बजे उनकी बस नोनपुरा घाटी से गुजर रही थी, तभी सड़क पर गिरे पेड़ के कारण वाहन रुक गया। बस सहित कई चारपहिया और दोपहिया वाहन जाम में फंस गए। कुछ देर तक सभी यात्री असमंजस में रहे, लेकिन बाद में यात्रियों ने ही हिम्मत दिखाते हुए मिलकर पेड़ को किनारे करना शुरू किया। धीरे-धीरे पेड़ का हिस्सा हटाने के बाद सड़क आंशिक रूप से खुली और वाहन निकलना शुरू हुए।

नोनपुरा घाटी में हाईवे पर गिरे पेड़ को हटाने में जुटे यात्री और ग्रामीण।

ग्रामीणों और यात्रियों ने मिलकर हटाया पेड़

इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से रास्ता पूरी तरह साफ कराया और यातायात को सुचारू कराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना अक्सर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़क पर गिरती है

ग्रामीणों का कहना है कि नोनपुरा घाटी क्षेत्र में अक्सर पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़क पर गिर जाती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि घाटी क्षेत्र में नियमित रूप से पेड़ों की छंटाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने।



Source link