रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रीवा दौरे के 24 घंटे बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडेय का तबादला भोपाल कर दिया गया है। उनकी जगह हेमंत चौहान को नया डीआईजी बनाया गया है। चौहान इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपा
.
गडरा कांड के बाद आए थे, 6 महीने भी नहीं रहा कार्यकाल 23 मार्च 2025 को गडरा कांड के बाद तत्कालीन डीआईजी साकेत पांडेय को हटाया गया था और उनकी जगह राजेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी। 25 मार्च को उन्होंने पदभार संभाला था। अब करीब 6 महीने से भी कम समय में उनका तबादला कर दिया गया है।
डीआईजी राजेश सिंह।
इस तबादले का समय चर्चा का विषय बना है। सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज के देवतालाब पहुंचे थे। यहां खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।
पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना की अगुवाई में 3-4 हजार किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे थे। सीएम को ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बायपास पर रोक दिया। इस दौरान बैरिकेड्स तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। बाद में पुलिस ने पूर्व विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।