अतिथियों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान।
सीधी के उत्कृष्ट विद्यालय में स्वर्गीय न्यायाधीश ऋषि तिवारी की स्मृति में सोमवार को ऋषिकेश रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पद्मश्री लोक कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे मुख्य अतिथि रहे। गांधीवादी चिंतक संतोष कुमार द्विवेदी ने अध्यक्षता की।
.
समारोह में करीब 50 कलाकारों को ऋषिकेश रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। इनमें मूर्तिकार, बांस शिल्पकार, मृदा शिल्पकार, चर्म शिल्पी, गायक, वाद्ययंत्र वादक, पाककला विशेषज्ञ और चित्रकार शामिल थे। नौ विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भी दिए गए।
बच्चे को किया पुरस्कृत।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। नन्हे लाल घासी के नेतृत्व में गुदुम बाजा नृत्य हुआ। 93 वर्षीय शम्भू प्रजापति ने कोहराई कबीर गायन किया। शिवबालक बैगा ने नकसुर वादन प्रस्तुत किया। सृजन मिश्रा और श्लोक तिवारी ने हारमोनियम-तबले की संगत पर भजन गायन किया।
सेवानिवृत्त अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील मिश्रा, व्यवहार न्यायाधीश शुभांशु ताम्रकार, काष्ठ कलाकार दलपत सिंह बीजापुरी और लोक गायिका भागवती रठुड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह आयोजन भारतीय पारंपरिक ज्ञान और कला को सम्मान देने का प्रयास है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों और रचनात्मकता से जोड़ना है।
ऋषिकेश रत्न अलंकरण समारोह की अन्य तस्वीरें…


