17 साल की उम्र में कायम किया था महारिकॉर्ड आज भी है अटूट, 24 साल पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर ने रचा था इतिहास

17 साल की उम्र में कायम किया था महारिकॉर्ड आज भी है अटूट, 24 साल पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर ने रचा था इतिहास


क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता है.  ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो रोजाना नए-नए किर्तिमान स्थापित करते हैं. आज के दिन ही एक ऐसा रिकॉर्ड कायम हुआ था जो अभी भी अटूट है. बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल  ने 8 सितंबर को एक ऐतिहासिक पारी खेली थी.  ज्यादातर लोगों को लगता है सबसे कम उम्र में टेस्ट सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ये ऐतिहासाकि कारनामा किया था.

शतक लगाकर भी नहीं दिला पाए जीत

मोहम्मद अशरफुल अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे. पहली पारी में वो मात्र 26 रन बनाकर आउट हो गए थे.  हालांकि, दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने आए अशरफुल मात्र 26 रन बनाकर आउट हो गए.  उन्होंने जब वो शतक ठोका था तो उनकी उम्र 17 साल 61 दिन थी. उनकी शानदार शतकीय पारी के बावजूद भी बांग्लादेश ये मैच पारी और 137 रनों से हार गई.

Add Zee News as a Preferred Source


सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक

मोहम्मद अशरफुल- बांग्लादेश – 17 साल 61, मुश्ताक मोहम्मद- पाकिस्तान 17 साल 78 दिन, सचिन तेंदुलकर- भारत 17 साल 107 दिन, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा जिम्बाब्वे- 17 साल 352 दिन, इमरान नाजिर -पाकिस्तान – 18 साल 154 दिन.

ये भी पढ़ें: एशिया कप से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया ‘गुरुमंत्र’, सूर्यकुमार की सेना न कर लिया ये काम तो जीत पक्की

 

शॉ हैं दूसरे भारतीय 

सबसे कम उम्र में नंबर 1 पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है. दूसरे नंबर पर ऐसा भारतीय बल्लेबाज जिसका नाम शायद आपको चौंका सकता है., जी हां दूसरे स्थान पर पृथ्वी शॉ का नाम है.उन्होंने साल 2018 में  वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी. शॉ तब 18 साल 329 दिन के थे. हालांकि, शॉ अब लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.



Source link