Last Updated:
Bhopal Crime News: भोपाल में कमल नेपाली की हत्या में एक 60 साल के बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी हरकतों का खुलासा हुआ तो पूरा शहर दंग रह गया…
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ओम प्रकाश, जो रेलवे में नौकरी करता था, तंत्र-मंत्र की आड़ में युवकों पर अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाता था. आरोपी कथित तौर पर साधु और किन्नर रूप में भी सामने आता था. पुलिस को उसके मोबाइल से तंत्र-मंत्र से संबंधित कई वीडियो मिले हैं, जो उसकी संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि करते हैं.
जांच में यह भी सामने आया कि ओम प्रकाश ने करीब तीन महीने पहले एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था. वह युवाओं को पैसे और शराब का लालच देकर अपने सरकारी निवास पर बुलाता था. मृतक कमल नेपाली को उसने अपने घर सेवादार के रूप में रखा था. आरोप है कि जब उसने कमल पर अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया. इसी से नाराज होकर ओम प्रकाश ने उसकी हत्या कर दी.
पूरा सच लाएंगे सामने
वहीं, डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि इस हत्याकांड की गहन जांच की जा रही है. आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी निजी जिंदगी में निभाए गए किरदारों की भी जांच चल रही है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि पूर्ण सत्य सामने आ सके. यह मामला भोपाल में चर्चा का विषय बना हुआ है.