भोपाल. मध्य प्रदेश में सितंबर माह का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही तेज बारिश का दौर रुक गया है. इस दौरान अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में हल्की बारिश का दौर देखा जाएगा. रविवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, देवास, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जैसे जिलों में बारिश का दौर देखा गया. भोपाल में पितृपक्ष के पहले दिन बैरसिया इलाके में बहने वाली ब्रह्मा नदी में बुजुर्ग और पोती बह गए.
बेरसिया के खजुरिया रामदास गांव के रहने वाले बाबूलाल साहू अपनी पोती जिनको और पोते के साथ नदी में तर्पण करने गए थे. इस दौरान पोती का पैर फिसलने से वह बह गई. उसे बचाने के चक्कर में बाबूलाल भी तेज बहाव में अपनी पोती के साथ बह गए. वहीं छतरपुर में 15 वर्षीय बालक की दाम में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने वहां गया था. नहाने के दौरान उसका पर फैसला और वह गहरे पानी में चला गया.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक मानसून ट्रफ श्योपुर, गुना और दमोह जिलों से होते हुए लो प्रेशर एरिया से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक अन्य ट्रफ लाइन उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी में जा मिलेगी. वहीं एक और ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होता हुआ छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जाएगी.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
राजगढ़ (नरसिंहपुर)/रीवा (हनुमना) में 78 मिमी
अलीराजपुर (काठीवाड़ा) में 51 मिमी
गुना (कुंभराज) में 50 मिमी
अलीराजपुर में 48 मिमी
गुना (मकसुदनगढ़) में 42 मिमी
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 34.4°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर/सतना/रीवा 34°C, उमरिया/दतिया – 33.5°C, टीकमगढ़ – 33°C, मंडला – 32.8°C
न्यूनतम तापमान: खरगोन – 18.6°C (सबसे कम), राजगढ़ – 20°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 20.1°C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.4°C, बैतूल – 21°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34°C
जबलपुर – 32.6°C
भोपाल – 29.6°C
उज्जैन – 29°C
इंदौर – 27.2°C