रायसेन शहर में मंगलवार शाम 5 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, यह बारिश डेढ़ घंटे तक चली। भारी बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। महामाया चौक नगर पालिका के सामने दो फीट तक पानी भर गया।
.
बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं और बिजली की चमक भी देखी गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद फॉल्ट को ठीक किया।
बता दें कि रायसेन में तीन दिन बाद बारिश हुई है। इस साल अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले की औसत बारिश 1197.1 मिलीमीटर है।
1 जून से 9 सितंबर तक 1428 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सबसे अधिक बारिश उदयपुरा तहसील में 1986 मिलीमीटर और गैरतगंज में 1326 मिलीमीटर दर्ज की गई है। हलाली डैम के गेट सोमवार शाम 5 बजे बंद कर दिए गए हैं। अच्छी बारिश के कारण जिले के सभी डैम और तालाब लबालब भर गए हैं।