अभी आराम करूंगा…, एशेज को लेकर कमिंस का सनसनीखेज खुलासा, 21 नवंबर से होगी ऐतिहासिक जंग

अभी आराम करूंगा…, एशेज को लेकर कमिंस का सनसनीखेज खुलासा, 21 नवंबर से होगी ऐतिहासिक जंग


ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान और खूंखार तेज गेंदबाज पैट कमिंस एशेज को लेकर अपनी तैयारी शुरू करने वाले हैं. एशेज क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना गया है.  ऐसे में दोनों टीमों की तैयारी जोरों पर है. हाल ही मिचेल स्टार्क ने टी20 करियर से संन्यास की घोषणा कर वनडे विश्व कप और एशेज पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही थी. वहीं, जोश हेजलवुड चोट की वजह से परेशान थे, लेकिन उन्होंने भी साफ कर दिया अभी वो लंबा खेलेंगे. इसी बीच कंगारु कप्तान पैट कमिंस ने एशेज को लेकर बयान दिया है.

आखिरी बार जुलाई में खेला था मैच
कमिंस ने कहा वो एशेज शुरु होने से 1 महीने पहले या फिर तकरीबन 6 हफ्ते पहले बॉलिंग शुरू करेंगे. 21 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच खेला जाना है.  कमिंस ने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ पीठ में खिंचाव के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. जिसके बाद वो लम्बर बोन स्ट्रेस से लगातार जूझ रहे हैं.

‘अभी तैयारी में काफी समय’
एक इवेंट के दौरान कमिंस ने कहा, ‘ ‘मुझे लगता है मैं कम से कम एक महीने यह शायद 6 हफ्ते बाद गेंदबाजी करुंगा, लेकिन इस बारे में मैंने अभी तक गहराई से सोचा नहीं. अभी भी इंतजार करना होगा और गहराई से सोचना होगा. हमारे पास अभी भी काफी समय है. इसलिए जब हम एशेज के करीब पहुचेंगे तब आगे का सोचेंगे. अगले कुछ हफ्ते में मौसम काफी हल्का रहने वाला है और ज्यादा गेंदबाजी करनी नहीं है, तो ऐसे में मेरे पास एशेज में तैयारी करने का काफी समय है.’ ‘

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: लगातार परफॉर्मेंस के बावजूद भी इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, धोनी के ‘चेले’ ने किया रिप्लेस

ऐसा रहा है कमिंस का करियर

पैट कमिंस ने अपने टेस्ट करियर की  शुरुआत नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से की थी. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अभी तक खेले 71 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में 2.88 की इकोनॉमी से 309 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान 14 बार 5 विकेट का हॉल पूरा किया है.  इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है. 



Source link