क्यों बिना मतलब उंगली करना …सूर्यकुमार यादव ने किसको दिया ऐसा जवाब

क्यों बिना मतलब उंगली करना …सूर्यकुमार यादव ने किसको दिया ऐसा जवाब


Last Updated:

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के लिए तैयार
नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे. एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ करेगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक आ रहा है. एशिया कप उन्हें दबाव को खुद को बतौर कप्तान साबित करने का मौका देगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करना द्विपक्षीय सीरीज की तुलना में अतिरिक्त चुनौतियां लाता है. इस पर सूर्यकुमार ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

सूर्यकुमार यादव को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है. उन्होंने कप्तानी पर सवाल किए जाने पर कहा, “अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है सर, तो क्यों बिना मतलब का उंगली करना है? हम वही करेंगे और वही चीजें फॉलो करेंगे जो हमने अब तक सभी द्विपक्षीय सीरीज में की हैं. अगर कुछ चीजें काम कर रही हैं, तो इसका मतलब है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं.”

सूर्यकुमार ने अब तक भारत के स्थायी टी20आई कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी कप्तानी में भारत ने अपने 15 मैचों में से केवल दो हारे हैं. बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगातार सीरीज जीत के साथ शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका में 3-1 सीरीज जीत हासिल की. 34 साल के सूर्यकुमार ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें सुनकर अच्छा लगा कि भारत एशिया कप जीतने के लिए “फेवरेट” है.

सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “आपको किसने यह बताया? मैंने यह नहीं सुना. हम काफी समय बाद एक टीम के रूप में टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हम यहां जल्दी आ गए थे.”

यूएई के खिलाफ मुकाबला टीम मैनेजमेंट को कॉम्बिनेशन को तलाशने का मौका देगा. यूएई के खिलाफ एशिया कप मुकाबले के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बहुचर्चित मुकाबला 14 सितंबर को खेलना है. इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजर रहने वाली है.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

क्यों बिना मतलब उंगली करना …सूर्यकुमार यादव ने किसको दिया ऐसा जवाब



Source link