खरगोन में किसान के बाड़े से चोरी हुए बैल: 48 घंटे में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, धोबड़िया जंगल में मिले – Khargone News

खरगोन में किसान के बाड़े से चोरी हुए बैल:  48 घंटे में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, धोबड़िया जंगल में मिले – Khargone News


खरगोन के चित्रमोड़ में एक किसान के पशुबाड़े से दो बैल चोरी हो गए। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धोबड़िया के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए गए बैलों की कीमत 95 हजार रुपए आंकी गई है।

.

थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के अनुसार, चित्रमोड़ के किसान चंपालाल ने 8 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास के गांवों और पशु बाजारों में निगरानी शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि चित्रमोड़ निवासी 55 साल के लालसिंह दगडू और इनपुन भोगांव के 25 साल के मोहन चैनसिंह दो बैल लेकर धोबड़िया जंगल की ओर जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बैलों के भूरे रंग और अच्छी कद काठी के कारण उन्होंने चोरी की। उन्हें लगा कि इन बैलों के अच्छे दाम मिल सकते हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

बैल चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।



Source link