देहात थाने में 10 लोगों के खिलाफ सूदखोरी का केस दर्ज हुआ है।
नर्मदापुरम के ग्राम ब्यावरा में 4 बेटियों के एक किसान पिता ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फांसी पर लटके किसान को उसकी बेटी और परिजनों ने बचा लिया। गंभीर हालात में उसे नर्मदापुरम के प्राइवेट पांडे हॉस्पिटल में भर्ती
.
किसान के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने इटारसी, नर्मदापुरम और ब्यावरा के 10 लोगों पर उधारी के दिए रुपए के लिए अधिक ब्याज वसूलने, रास्ता रोककर गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने समेत आरोप का उल्लेख किया। जिस प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की।
सुसाइड नोट में लिखे नामों के आधार पर देहात थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी शहर के कुछ व्यापारी और साहूकार है।
घटना 8 सितम्बर की रात 10.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय महेंद्र सिंह ब्यावरा का रहने वाला है। जो किसानी करते है। उनकी चार बेटियां है। सुसाइड नोट के मुताबिक महेंद्र सिंह ने इटारसी के 7 व्यक्ति, नर्मदापुरम के 3 व्यक्ति और ब्यावरा की एक महिला से रुपए उधार लिए थे।
जिसका ब्याज समेत मूल रुपए निर्धारित समय समय पर वो चुकाता था। बावजूद उसे कर्जदार परेशान कर रहे थे। रास्ता रोककर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते थे।
बेटी ने फंदे पर लटकते देखा तो चिल्लाई परेशान होकर 8 सितम्बर की रात 10.30 बजे घर के पीछे भूसे के कमरे में उसने नायलान की रस्सी का फंदा बनाया और लटक गया। इस बीच उसकी बेटी ने देख लिया। जिसने चिल्लाकर आवाज दी। फिर परिजन ने किसान को फंदे से उतार नर्मदापुरम के अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।
डॉक्टर अपूर्व पांडे के मुताबिक बुधवार दोपहर में किसान महेंद्र सिंह का वेंटिलेटर निकाल दिया गया। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

नर्मदापुरम के 3, इटारसी के 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर आरोपी विनय कुमार निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम। वीरेंद्र मालवीय निवासी कोठी बाजार नर्मदापुरम। अरविंद गोयल उर्फ भैया नमस्ते स्टोर इटारसी। बब्लू अग्रवाल निवासी न्यास कॉलोनी इटारसी। जिग्नेश अग्रवाल निवासी इटारसी। मनोज महाला निवासी पुरानी इटारसी। कैलाश सिंह बघेल निवासी 12 बंगला इटारसी। जावेद खान निवासी आनंद नगर इटारसी। लक्ष्मी बाई पति मोर सिंह तोमर निवासी ग्राम ब्यावरा देहात थाना। मोहम्मद सलमान अंसारी निवासी नर्मदापुरम।