पेंच व्यपवर्तन बांध अपने निर्धारित जलस्तर 625.75 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए दिनांक 9 सितंबर की रात 9 बजे से बांध के 2 गेट खोलकर 154 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (Cusec) पानी छोड़ा जा रहा है।
.
बांध प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जितना जल प्रवाह आएगा, उतना ही जल प्रवाह छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
रात को खोले गए बांध के दो गेट
नदी किनारे, घाटों में न जाने की अपील प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे, घाटों और निचले इलाकों में न जाएँ। साथ ही मवेशियों व जरूरी सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने हेतु घाटों से दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
कार्यपालन यंत्री, पेंच बांध चौरई (छिंदवाड़ा) द्वारा यह जानकारी साझा की गई है। प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।