भारत का यूएई से दुबई में टक्कर, कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें LIVE

भारत का यूएई से दुबई में टक्कर, कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें LIVE


Ind vs UAE T20 Asia Cup 2025 Live Streaming Details, When & Where To Watch: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 कर मुकाबला आज बुधवार (10 सितंबर) को खेला जाएगा. भारत का यूएई से मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले तैयारियों को परखने का मौका होगा.भारतीय टीम अपने से कमजोर टीम के खिलाफ अपने संयोजन को तलाशने उतरेगी. भारत और यूएई की टीमें 9 साल पहले टी20 मैच में टकराई थीं जहां भारत जीतने में सफल रहा था.दोनों टीमें 2016 एशिया कप के बाद फिर एक बार आमने सामने हैं. सूर्यकुमार यादव अपनी टीम के जीत के प्रति आश्वस्त् हैं.

वहीं यूएई के खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ा मंच है जहां उन्हें वर्ल्ड क्लास जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के सामने खेलने का मौका मिल रहा है. यूएई के क्रिकेटर्स इस मुकाबले से सीख सकते हैं. मिनोज कही जाने वाली यूएई टीम एशिया कप में उलटफेर कर सकती है. इस टीम ने कई बड़े उलटफेर किए हैं. यूएई टीम के कोच लालचंद राजपूत हैं जिन्हें पता है कि यह एक बेमेल मैच है. फिर भी उन्हें लगता है कि इस मुकाबले से उनके खिलाड़ी कई चीजें सीख सकते हैं.

भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 मैच शेड्यूल, तारीख और समय: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला बुधवार, 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस साढ़े सात बजे होगा.

भारत बनाम यूएई का भारत में टेलीकास्ट: भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 का मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी: भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत बनाम यूएई टॉस का समय: भारत बनाम यूएई एशिया कप 2025 के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा.

भारतीय टीम: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

यूएई टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान.



Source link