भारत-पाक एशिया कप मैच हो जाएगा कैंसिल? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

भारत-पाक एशिया कप मैच हो जाएगा कैंसिल? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर


Last Updated:

केतन तिरोकदार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान मैच पर रोक की मांग की, पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे अनुच्छेद 21 का उल्लंघन बताया.

भारत पाकिस्तान एशिया कप मैच के खिलाफ याचिका दायर
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मुकाबले पर सबकी नजर है. पुणे के एक कार्यकर्ता ने इस मैच पर रोक लगाने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. यह मैच एशिया कप 2025 के तहत यूएई में आयोजित होने वाला है. केतन तिरोकदार द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस मुकाबले को नहीं होना चाहिए.

इंडिया टुडे के अनुसार, तिरोकदार ने अपनी याचिका में दावा किया है कि 14 सितंबर को दुबई में आयोजित होने वाला मैच भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है. अनुच्छेद जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित करता है. जिसमें गरिमा के साथ जीने का अधिकार, आजीविका का अधिकार और स्वस्थ पर्यावरण का अधिकार शामिल है.

याचिका में कहा गया है,”बीसीसीआई द्वारा घोषित यह खेल आयोजन राष्ट्र, सशस्त्र बलों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है. बीसीसीआई के इस फैसले के कारण सैनिकों और नागरिकों की हत्याओं की श्रृंखला के बीच पाकिस्तान को खेल के रूप में मित्र मानने का फैसला उनके अधिकारों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है.”

याचिका के अनुसार, इस मैच का आयोजन करना हमारे बलों और नागरिकों के लिए ऐसा है कि “हम आपकी परवाह नहीं करते”. यह राष्ट्रविरोधी संदेश भेजने के समान है.

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं

भारतीय सरकार ने पिछले महीने एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि देश के खिलाड़ी पाकिस्तान में आयोजित द्विपक्षीय खेल आयोजनों में भाग नहीं लेंगे और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे. हालांकि, वे अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय आयोजनों में एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं, जिससे आईसीसी और महाद्वीपीय (एशियाई) टूर्नामेंटों में भारत बनाम पाकिस्तान मैचों के लिए रास्ता साफ हो गया है.

युवा मामलों और खेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, “जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी. न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

भारत-पाक एशिया कप मैच हो जाएगा कैंसिल? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर



Source link