भारत-यूएई के बीच जंग, जानें ASIA CUP T20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत-यूएई के बीच जंग, जानें ASIA CUP T20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड


Last Updated:

एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया यूएई की चुनौती का सामना करेगी. भारतीय टीम को यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है.

भारत बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड.
India vs United Arab Emirates Head To Head T20 Record: एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबे में भारत बुधवार (10 सितंबर) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भिड़ेगा . भारतीय टीम पहले मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगा. खिताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हालांकि यूएई से सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं जिसने एक सप्ताह पहले दुबई पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और यूएई (IND vs UAE) टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. टी20 में भारत और यूएई का एक मुकाबले में आमना-सामना हुआ है. इसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की है. दोनों टीमें 2016 एशिया कप टी20 में टकराई थीं. इसके अलावा यूएई ने भारत के खिलाफ 3 वनडे खेले हैं और तीनों में उसे हार मिली है.दोनों टीमें 2015 वर्ल्ड कप में वनडे में आखिरी बार भिड़ी थीं. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत का 24-3 जीत-हार का रिकॉर्ड रहा है.

दुबई की पिच और कंडीशंस
जब भारत ने साल की शुरुआत में दुबई में वनडे चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी, तो उन्होंने इस्तेमाल की हुई पिच पर चार स्पिनरों को उतारा था. एशिया कप के लिए पिचें ताजा और विकेट पर घास होने की संभावना है. जिसमें ज्यादा संतुलित आक्रमण और जसप्रीत बुमराह के साथ एक दूसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है. साल के इस समय पड़ने वाली भीषण गर्मी दोनों टीमों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा लेगी.

भारत की संभावित 11 : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

यूएई की संभावित 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद जवादुल्लाह/सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत-यूएई के बीच जंग, जानें ASIA CUP T20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड



Source link