मैच के बाद कुलदीप ने किसे कहा थैंक्यू …कौन हैं एड्रियन

मैच के बाद कुलदीप ने किसे कहा थैंक्यू …कौन हैं एड्रियन


Last Updated:

एशिया कप में यूएई के खिलाफ कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 4 विकेट लिए, अपनी फिटनेस का श्रेय एड्रियन ले रॉक्स को दिया जो भारतीय टीम के नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच हैं.

कुलदीप यादव ने एशिया कप के पहले मैच में झटके 4 विकेट
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ जो धमाकेदार जीत दर्ज की इसमें चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का बहुत बड़ा हाथ है. टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कुलदीप यादव ने महज 2.1 ओवर की गेंदबाजी में 7 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. मैच खत्म होने के बाद जब उनकी फिटनेस पर बात उठी तो इस गेंदबाज ने एड्रियन ले रॉक्स को थैंक्यू बोला.

एशिया कप के पहले मैच में यूएई के खिलाफ कुलदीप यादव के खेलने को लेकर सवाल उठ रहे थे. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. जब उनको गेंदबाजी का मौका मिला तो अपने दूसरे ओवर में तीन विकेट चटका दिए. इसके बाद जब वापसी की तो पहली ही बॉल पर विकेट लेकर यूएई की पारी 57 रन पर समेट दी.

कुलदीप यादव ने मैच के बाद क्या कहा

मैच के बाद जब उनको पूर्व भारतीय बल्लेबाज और प्रेजेंटेशन के होस्ट ने कहा आप तो काफी फिट दिख रहे हैं. इस पर कुलदीप यादव ने जवाब दिया अपनी फिटनेस के लिए ट्रेनर एड्रियन को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर काम कर रहा था. सब कुछ सही चल रहा है. सही लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की और यह बहुत मायने रखता है. मेरा ध्यान बल्लेबाजों को पढ़ने पर था कि वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं. यही देख रहा था कि बल्लेबाज अगली गेंद पर क्या करेंगे, उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देना.

कौन हैं एड्रियन ले रॉक्स

एड्रियन ले रॉक्स भारत पुरुष क्रिकेट टीम के नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच हैं. 2025 आईपीएल सीजन के बाद आधिकारिक रूप से टीम में शामिल हुए हैं. सोहम देसाई के मई 2025 में टीम छोड़ने के बाद. ले रॉक्स पहले 2002 से 2003 तक टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रह चुके हैं. पंजाब किंग्स और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

मैच के बाद कुलदीप ने किसे कहा थैंक्यू …कौन हैं एड्रियन



Source link