लोकसेवक रहते हुए आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति बनाई: रिटायर्ड लेक्चरर की 1.27 करोड़ रु. की अवैध संपत्ति ईडी ने कुर्क की – Tikamgarh News

लोकसेवक रहते हुए आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति बनाई:  रिटायर्ड लेक्चरर की 1.27 करोड़ रु. की अवैध संपत्ति ईडी ने कुर्क की – Tikamgarh News



निवाड़ी जिले के तरीचरकला निवासी रिटायर्ड सहायक व्याख्याता संतोष कुमार शर्मा की 1.27 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति, 27 अचल संपत्तियां, बैंक अकाउंट में मोटी रकम सामने आई है। ईडी भोपाल ने पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए शर्मा और उनके परिवार की चल-अचल संपत

.

ईडी की जांच में सामने आया कि शर्मा ने 1985 से 2022 तक लोक सेवक रहते हुए आय से कई गुना अधिक संपत्ति बनाई। इन संपत्तियों में से कई उनकी पत्नी संध्या शर्मा और बेटों पीयूष और अंकित के नाम पर दर्ज हैं। ईडी के मुताबिक कुर्क की गई संपत्तियों में झांसी और टीकमगढ़ जिलों में फैली 27 अचल संपत्तियां सामने आई हैं।

तीन साल जांच के बाद कार्रवाई शर्मा के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मप्र भोपाल ने 27 जुलाई 2022 में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया। तीन साल चली जांच और कार्रवाई के बाद आय से अधिक 1.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। शिकायतकर्ता ने अवैध संपत्तियों की जानकारी ईडी को दी थी।



Source link