Last Updated:
Asia Cup Shubman Gill Abhishek Sharma: यूएई के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम ने वैकल्पिक नेट सेशन रखा. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने खुलकर शॉट्स लगाए.
अभिषेक के 25-30 छक्के
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा का आक्रमक और कलात्मक स्ट्रोक-प्ले मंगलवार को भारत के ट्रेनिंग सेशन का मुख्य आकर्षण था. इस खब्बू बल्लेबाज ने गेंद को ज्यादा ताकत से नहीं मारा, लेकिन हाथों और आंखों के शानदार सामंजस्य से गेंद को दूर तक हवा में उड़ाने में सफल रहे. उनके शॉट पर कई गेंदें स्टेडियम के बाहर जाकर गिरीं. उन्होंने एक घंटे के अभ्यास के दौरान लगभग 25 से 30 छह रन वाले शॉट्स मारे.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स की निगरानी में फिटनेस अभ्यास किया. अर्शदीप सबसे पहले अभ्यास सत्र के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी के बजाय अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया. ले रॉक्स की देखरेख में उन्होंने 10, 20 और 40 मीटर पर रखे गए ‘कोन’ के साथ कई बार ‘स्प्रिंट और शटल’ अभ्यास किए, इसे आमतौर पर ‘ब्रोंको टेस्ट’ के रूप में जाना जाता है.
संजू का आराम, जितेश शर्मा ने की प्रैक्टिस
पीटीआई इस बात की पुष्टि कर सकता है कि बेंगलुरु में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अर्शदीप ने तेज गेंदबाजों के बीच ‘ब्रोंको टेस्ट’ में टॉप पोजिशन हासिल किया था. सैमसन के अभ्यास सत्र के विश्राम करने के उलट विकेटकीपर जितेश शर्मा ने अपना अभ्यास जारी रखा. उन्होंने क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप की देखरेख में मुश्किल कैच लपकने का अभ्यास किया.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें