श्रमिक सहकारी समितियां बनाकर स्वरोजगार की तैयारी: मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, श्रमिक वर्ग होंगे ट्रेंड और टेक्निकली एक्सपर्ट – Bhopal News

श्रमिक सहकारी समितियां बनाकर स्वरोजगार की तैयारी:  मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, श्रमिक वर्ग होंगे ट्रेंड और टेक्निकली एक्सपर्ट – Bhopal News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

प्रदेश में विभिन्न व्यवसायों, कारीगरों और सेवाओं से जुड़े कुशल श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने श्रमिक सहकारी समितियां बनाने का मौका देने का फैसला किया है। सरकार ने नवाचार को लेकर कहा है कि जो इसके अंतर्गत सहकारी समितियां बनाना चाहते हैं, वे इसके लिए आव

.

सीएम ने जारी किया है लोगो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पिछले दिनों श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में ‘श्रमणा’ श्रमिक सहकारी समिति के लिए आधिकारिक लोगो जारी किया गया है जिससे इसकी शुरुआत हुई है। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम विभाग अपने विभिन्न मंडलों के माध्यम से ऐसे श्रमिक सहकारी समितियों के गठन और संचालन में आवश्यक सहायता देगा। ‘श्रमणा’ सहकारी का उद्देश्य कुशल श्रमिकों को संस्थागत शक्ति प्रदान करना, लाभ के न्यायसंगत वितरण को तय करना एवं डिजिटल उपकरणों और नवाचार से युक्त प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से साझा विकास को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न व्यवसायों, कारीगरों और सेवाओं से जुड़े कुशल श्रमिक जो इस पहल के तहत सहकारी समितियां बनाना चाहते हैं, उनसे अपनी अभिरुचि व्यक्त करने के लिये सुझाव बुलाए गए हैं। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति या समूह ई-मेल आई.डी. sramana-labcoop@mp.gov.in पर अपने नाम या सुझाव भेज सकते हैं।



Source link