संजू ने चतुराई से बिखेरी जुनैद की गिल्लियां, पैरवी लगाई तो SKY ने दिया जीवनदान

संजू ने चतुराई से बिखेरी जुनैद की गिल्लियां, पैरवी लगाई तो SKY ने दिया जीवनदान


Last Updated:

IND vs UAE Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में यूएई के जुनैद सिद्दीकी को भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरा मौका दे दिया. दरअसल, गेंदबाजी पर शिवम दुबे थे और संजू सैमसन विकेटकीपिंग कर रहे थे. SKY न…और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाया.
एशिया कप 2025 के यूएई के खिलाफ मुकाबले में एक बेहद दिलचस्प वाक्‍या देखने को मिला. यूएई के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी शिवम दुबे की गेंद पर स्ट्राइक पर थे. दुबे ने शॉर्ट गेंद फेंकी जिसे सिद्दीकी पुल करना चाहते थे लेकिन चूक गए. इस बीच गेंदबाज का रुमाल रन-अप के दौरान गिर गया, जिस पर बल्लेबाज का ध्यान चला गया. इसी वजह से वे क्रीज के बाहर ही रुक गए. विकेटकीपर संजू सैमसन ने मौके का फायदा उठाते हुए अंडरआर्म थ्रो से सीधे स्टंप्स पर हिट कर दिया. मामला थर्ड अंपायर के पास गया और रिप्ले में साफ दिखा कि सिद्दीकी क्रीज से बाहर थे.

सूर्यकुमार यादव ने मानी बैटर की रिक्‍वेस्‍ट
थर्ड अंपायर ने उन्‍हें बड़ी स्क्रीन पर “OUT” करार दिया. लेकिन तभी बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को इशारा किया कि वे बॉलर के गिरे हुए रुमाल से डिस्ट्रैक्ट हो गए थे. खेल भावना का परिचय देते हुए सूर्या और टीम इंडिया ने अपील वापस ले ली. यह नजारा देखकर दर्शकों ने भारतीय टीम की खेल भावना की जमकर तारीफ की. यह घटना न केवल मैच का यादगार पल बन गई बल्कि इसने क्रिकेट में स्पोर्ट्समैनशिप की असली तस्वीर भी पेश कर दी.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

संजू ने चतुराई से बिखेरी जुनैद की गिल्लियां, पैरवी लगाई तो SKY ने दिया जीवनदान



Source link