सिंगरौली में विस्थापितों को मिलेगा पांच गुना मुआवजा: जमीन का मुआवजा 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर किया – Singrauli News

सिंगरौली में विस्थापितों को मिलेगा पांच गुना मुआवजा:  जमीन का मुआवजा 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर किया – Singrauli News


विस्थापितों के दस्तावेज देखते विधायक मेश्राम।

सिंगरौली में बंधा कॉल ब्लॉक से प्रभावित विस्थापितों को राहत मिली है। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जनसुनवाई के दौरान घोषणा की कि प्रदेश सरकार अब विस्थापितों को प्रति हेक्टेयर 50 लाख रुपए मुआवजा देगी। यह राशि पहले 10 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर थी।

.

बंधा कॉल ब्लॉक के बंधा, पैडरवाह, पचौर समेत छह गांवों के प्रभावित लोगों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक मेश्राम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और विस्थापितों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापन नीति का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

जनसुनवाई में एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। हजारों की संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि विस्थापितों को यह बढ़ा हुआ मुआवजा कब तक मिलेगा।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों से आवेदन लेते विधायक।

प्रदेश सरकार ने नियम संशोधन किए

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बताया कि यह घोषणा मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार ने पहले से कर रखी थी कि किसानों को फायदा देना है। लेकिन बीच में जब कमलनाथ की सरकार आई तो उन्होंने नियमों में संशोधन करके 20% की राशि की कटौती कर दी थी।

बांध कॉल ब्लॉक को लेकर के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नियमों में संशोधन कर दिया है और अब किसानों को जिनकी भी भूमियों का अधिग्रहण होना है। उन्हें 50 लख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। मैं इस बात का मंच से ऐलान किया है।

जनसुनवाई की अन्य तस्वीरें…



Source link